ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध हालात में अधेड़ ने की आत्महत्या, गांव के तीन लोगों पर आरोप

उघैती थाना क्षेत्र के गांव रहटनी में शनिवार की रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी ही पशु शाला में संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रहटनी गांव के रहने वाले मोरपाल का शव शनिवार रात शराब के नशे की हालत में अपनी ही पशु शाला में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मोरपाल को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन मोरपाल को फांसी के फंदे से उतर कर अस्पताल ले गए। अस्पताल में मोरपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मोरपाल द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोरपाल को गांव के ही तीन लोगों ने जबरन शराब पिलाई थी। इसके बाद ही उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया है।

उघैती थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मोरपाल नाम के व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर शराब पिलाने का आरोप लगाया है। मोरपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *