ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का ‘बंदा’ गाना रिलीज, एक दिसंबर को दर्शकों के बीच होगी

विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को दर्शकों के बीच होगी। फिल्म के प्रमोशन्स को लेकर शोर है, बल्कि मेकर्स फिल्म की हर नई झलक के साथ फैंस और ऑडियंस की उत्सुक्ता को बनाए हुए है। इसी कड़ी में अब फिल्म से एक और लेटेस्ट गाना जारी किया गया है। इस गाने में सैम मानेकशॉ बने विक्की के सफर को दिखाया गया है।

इस गीत को शंकर महादेवन ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज में गाया हैं। इसका म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है और लीरिक्स गुलजार साहब के हैं। ये गाना विक्की के युवा कैडेट से लेकर सैम बहादुर बनने तक झलक कैद किए है। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आई हैं।

भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने आगे बढ़कर भारतीय सेना का नेतृत्व किया और बांग्लादेश का निर्माण भी किया था।फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया हैं, जिन्होंने भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव के साथ मिलकर इसे लिखा भी है।

फिल्म को आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला ने निर्मित किया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *