ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साबरमती रिवर क्रूज में कराया फोटो शूट

क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पेट कमिन्स सोमवार को दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और आईसीसी अधिकारियों के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर फोटो शूट कराने साबरमती रिवर फ्रंट और अटल ओवरब्रिज पहुंचे। साबरमती रिवरफ्रंट के रिवर क्रूज पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लुत्फ उठाया। करीब एक घंटे तक खिलाड़ी रिवर क्रूज पर रहे। रिवर क्रूज से साबरमती नदी और अटल ब्रिज के साथ फोटो शूट कराया। इस दौरान कप्तान पेट कमिन्स ने गुजराती व्यंजन खमण और ढोकला का स्वाद लेते हुए उसकी तारीफ की।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पेट कमिन्स अपने दो खिलाड़ियों और आईसीसी अधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे साबरमती रिवर क्रूज पर पहुंचे। क्रूज पर उनका स्वागत किया गया। कप्तान कमिन्स और उनके साथियों को गुजराती नाश्ता दिया गया। नाश्ते में फाफड़ा, जलेबी, खमण, ढोकला समेत 10 प्रकार के अलग-अलग फल और व्यंजन परोसे गए। कप्तान कमिन्स ने ढोकला व खमण खाकर ब्लैक टी पी।

साबरमती रिवरफ्रंट और रिवर क्रूज पर सभी प्रसन्न दिखे और इसकी प्रशंसा कर इसे आइकॉनिक जगह बताया। कप्तान पेट कमिन्स के फोटो शूट करने अटल ब्रिज और रिवर फ्रंट पहुंचने के पूर्व यहां सख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। इससे पूर्व वर्ल्ड कप फाइनल मैच के एक दिन पहले शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिन्स वर्ल्ड कप के साथ फोटो शूट के लिए अडालज की वाव गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *