ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खदान में पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

हरमाड़ा थाना इलाके में सोमवार सुबह खदान में पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला। वहीं दो अन्य घायल मजदूरों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि थाना इलाके में स्थित टोड़ी मोड के नजदीक पत्थर की खदान में बड़ी चट्टान को तोड़ने के लिए विस्फोटक लगाया गया था। जहां विस्फोट से पहले ही अचानक चट्टान नीचे आ गिरी। चट्टान जहां गिरी वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई। शव के तीन टुकड़े हो गए और दो अन्य मजदूर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। मृत मजदूर और अस्पताल में भर्ती मजदूरों के बारे में फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही खदान में काम बंद करा दिया गया है। अन्य श्रमिकों से भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि करीब चालीस से पचास फीट ऊंचाई पर पहाड़ से लगी बड़ी चट्टान को तोड़ने का काम चल रहा था। चट्टान तोड़ने के लिए छोटे छेद कर उनमें विस्फोटक लगाना होता है। इससे चट्टान का वही हिस्सा टूटता है, जिसे तोड़ना चाहते हैं। चट्टान तोड़ने के लिए छेद बनाने के दौरान ही चट्टान टूट गई और नीचे आ गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *