ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने आंध्रप्रदेश को हराया

चेन्नई में 17 से 28 नवम्बर तक आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। हॉकी आंध्रप्रदेश को 10-03 से पराजित कर पूरे तीन अंक अर्जित किया है। झारखंड टीम की ओर से माइकल टोपनो ने तीन गोल, विजय खेस, दिलबर भेंगरा, अनुरोध भेंगरा, जोसेफ कोंगाड़ी, रायन सोय मुरूम, नोएल टोपनो और लव लाइट कुजूर ने एक एक गोल दागा है।

झारखंड टीम की पहली जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। यह जानकारी शनिवार को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *