ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दीपावली 12 को, प्रदोष काल में मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना होगा शुभ

दीपावली कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजन का विधान है। लक्ष्मी गणेश पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ और फलदायी होगा। पंडित राजेंद्र पांडेय ने बताया कि दीपावली के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा सभी के लिए सुख-समृद्धि और मंगलकारी होगी। जबकि मध्य रात्रि में मां काली का जाप, तप और साधना से भक्त के सारे कष्ट दूर होते हैं। मां काली की पूजा निशिता काल में करने का विधान है।

उन्होंने बताया कि दीपावली पूजा के लिए शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:23 से 12 :56 बजे तक है। जबकि प्रदोष काल में संध्या 5:10 से रात 9:40 बजे तक और महानिशा काल मे काली पूजा रात 11:15 से 12:07 तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *