ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दीप पर्व पर 153 करोड़ के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री दंगे उपहार

रविवार को वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दीप पर्व मनाने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को लगभग 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार देंगे। वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नम्बर तीन में आयोजित दीपोत्सव समारोह के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से संबंधित 91 करोड़ रुपये के 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उनके हाथों 62 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा। कार्यक्रम स्थल पर कई विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर शासन की जनहित वाली योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित की जाने वाली सभी विकास परियोजनाएं ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से संबंधित हैं। कुल 32 ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से कराए गए कार्यों की लागत सवा करोड़ रुपये से लेकर सात करोड़ रुपये तक है, जबकि शिलान्यास के कार्य 20 विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित हैं।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में दीपावली मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *