ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीएवी के बच्चों ने आयोजित किया त्योहार के मौके पर रोचक कार्यक्रम

डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा में दीपावली, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, छठ पूजा के पवित्र पर्व के उपलक्ष्य में इन पर्वों से संबंधित कुछ रोचक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यालय के संगीत शिक्षक अंजनी कुमार अंजन के निर्देशन में छात्राओं ने गीत ”मेरे घर राम आए हैं” से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत फैंसी ड्रेस एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें हाउस वाइज बच्चों ने एक-दूसरे से आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा तथा अपने हाउस को जिताने की होड़ में बड़ी तन्मयता से रंगोली बनाकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सविता ने शिक्षकों के साथ दीप प्रज्वलित कर खुद के साथ पर्यावरण को स्वच्छ तथा प्रकाशित करने की भावना जागृत की।

इसके साथ ही बच्चों की प्रतिभा भरी योग्यता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने प्रत्येक कार्य में रुचि रखने की सीख दी। इस अवसर पर अनिल कुमार रंजन, ममता पांडेय, अल्पना बोस, ममता मिश्रा, शीला झा एवं उषा झा आदि सभी शिक्षक उपस्थित थे। वहीं, विद्यालय के प्रत्येक वर्ग के छात्रों ने अनुशासन का परिचय देते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पटाखा नहीं जलाने तथा दीप जलाकर खुशियां मनाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *