ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं नीतीश : स्वाती सिंह

एक मुख्यमंत्री की भाषा विधानसभा में महिलाओं के लिए जो थी, वह किसी भी निर्लज्ज व्यक्ति की भी नहीं हो सकती। यह उनकी सोच को दर्शाती है। इससे भी बड़ी बात है कि अभी तक कांग्रेस व अन्य इंडिया गठबंधन के लोगों ने उस भाषा पर आपत्ति भी नहीं जताई। इसका मतलब है कि इंडिया गठबंधन की यही सोच है। ये बातें पूर्व मंत्री और भाजपा नेता स्वाती सिंह ने कही।

शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नीतिश की भाषा माफी लायक नहीं है। वे सारी सीमाओं को लांघ चुके हैं। यदि उनमें जरा भी नैतिकता हो तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश की बातें आये दिन बिगड़ती जा रही है। ऐसा लगता है कि वे मानसिक दिवालिया हो चुके हैं।

स्वाती सिंह ने कहा कि आखिर नीतिश कुमार जब तक भाजपा में थे, तब तक उनकी भाषा अभद्र नहीं थी। उनकी भाषा बदलने के पीछे क्या राज है, उन्हें इसका खुलासा भी करना चाहिए। स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी बातों पर प्रतिक्रिया न देना भी उनका समर्थन करने जैसा है। यह विचार अकेले नीतिश की नहीं, बल्कि महिलाओं के अपमान में पूरा इंडिया गठबंधन सहभागी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *