ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल व कर्नाटक राज्यों के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी है।

शाह ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के बहनों-भाइयों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासतों से परिपूर्ण यह प्रदेश विकास और गरीब कल्याण के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुंचे, ऐसी उनकी कामना है।

शाह ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य की स्थापना दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि समृद्ध संस्कृति और खनिज संपदा से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की कला व जनजातीय संस्कृति पूरे भारत का गौरव है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा इस प्रदेश के विकास व यहां के लोगों की खुशहाली व कल्याण के लिए संकल्पित है।

उन्होंने हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि चाहे युद्ध क्षेत्र हो या खेल का मैदान, हरियाणा ने सदैव भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा के शौर्य, संस्कृति व प्रतिभावान खिलाड़ियों पर पूरे देश को अभिमान है। पिछले एक दशक में हरियाणा ने विकास, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। शाह ने कहा कि वह राज्य के स्थापना दिवस पर हरियाणा वासियों को हृदय से शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *