ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काली माता मंदिर कालका में बनेगी पार्किंग

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर के साथ-साथ काली माता मंदिर, कालका को भी एक भव्य मंदिर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काली माता मंदिर कालका के साथ लगती भूमि पर पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को ट्राइडेंट हिल्स, पिंजौर में आयोजित रन फॉर यूनिटी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के उपरांत कालका में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि काली माता मंदिर कालका श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है और यहां श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। ओल्ड पिंजौर- परवाणु रोड पर वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों की पार्किंग में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए शीघ्र ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व उन्होंने पिंजौर स्थित अमरावती पुल का निरीक्षण कर बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबध में शीघ्र ही एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, पूर्व विधायिका लतिका शर्मा, काली माता मंदिर कालका के सीईओ अशोक बंसल सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *