• December 30, 2025

हटिया-पुणे-हटिया साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक नवंबर से

 हटिया-पुणे-हटिया साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक नवंबर से

नवंबर महीने में पर्व त्योहारों को देखते ट्रेन संख्या 02846 हटिया–पुणे साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सुविधा एक नवंबर से शुरू होगी। 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को यह हटिया से प्रस्थान करेगी (कुल 05 ट्रिप)।

इस ट्रेन का हटिया प्रस्थान बुधवार 21:30 बजे, राउरकेला आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बिलासपुर आगमन 04:45 बजे प्रस्थान 04:55 बजे, रायपुर आगमन 06:25 बजे प्रस्थान 06:30 बजे, नागपुर आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:25 बजे, भुसावल आगमन 16:45 बजे प्रस्थान 16:50 बजे एवं पुणे आगमन शुक्रवार 02:45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02845 पुणे – हटिया साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारम्भ तीन नवंबर से यात्रा प्रारम्भ एक दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से प्रस्थान करेगी (कुल 05 ट्रिप)।

इस ट्रेन का पुणे प्रस्थान शुक्रवार 10:45 बजे, भुसावल आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, नागपुर आगमन 01:55 बजे प्रस्थान 02:00 बजे, रायपुर आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 06:40 बजे, बिलासपुर आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:45 बजे, राउरकेला आगमन 12:58 बजे प्रस्थान 13:06 बजे एवं हटिया आगमन शनिवार 16:25 बजे होगा।

इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 01 कोच होगा। साथ ही एस एल आर डी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 02 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर के 14 कोच सहित कुल 20 कोच होगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *