ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला आरक्षण विधेयक के लिए केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

जनपद की चांदपुर विधानसभा में शनिवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित भीड़ और उत्साह हो देखकर भाजपा पदाधिकारियों में खुशी दिखाई दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदना वर्मा (सदस्य विधान परिषद) ने महिला आरक्षण विधेयक का उल्लेख करते हुए मोदी सरकार की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख कुंतेश दीदी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक पूनम गोयल ने किया। मंच पर सुमन त्यागी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं लोकसभा संयोजक, मोनिका यादव जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, अनुराधा चौधरी पूर्व मंत्री, कविता चौधरी प्रदेश सदस्य, नीतू गुप्ता जिला मंत्री माया पाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनामिका जैन, पलक अग्रवाल, नीतू गुप्ता, स्वाति चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *