ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाग्यशाली लोग ही सुनते भगवान राम की कथा : दिनेश मुनि महाराज

भाग्यशाली लोग ही सुनते भगवान राम की कथा : दिनेश मुनि महाराज

हिसार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भाग्यशाली होते हैं वो जीव, जो राम कथा का श्रवण करते हैं। कथा सुनने वाली सभी पुण्यात्मा होती हैं। ऐसे लोग राम-नाम का जाप करके अपने खजाने को नाम रुपी पूंजी से लबालब कर रहे हैं। यह बाता दिनेश मुनि महाराज ने शनिवार को एसएस जैन सभा के तत्वाधान में पीएलए स्थित जैन स्थानक में चल रही श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जीवन में हर किसी को राम कथा सुनने का मौका नहीं मिलता। राम कथा जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रतिदिन एक घंटा राम के लिए प्रदान करें तो व्यक्ति जन्म-जन्म तक सुख भोगेगा। ईश्वर चाहते हैं कि आप शुद्ध अंतकरण से उनके पास आएं। प्रभु के पास जो स्वच्छ भाव से जाता है, उसका कल्याण अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि रामायण एक महाग्रंथ है, भगवान राम के जीवन की पूर्ण कथा। भगवान राम द्वारा किए गए कार्यों और उनके द्वारा धर्म का पालन करने की गाथा जो युगों-युगों से प्रचलित है। अगर कोई इस कथा के ज्ञान को अपने जीवन में उतार ले तो वो भगवान को पा सकता है।

राम कथा में दिनेश मुनि महाराज ने चौपाइयों के साथ रावण के राज्य में लोगों में भयानक खौफ, राम की हनुमान से मंत्रणा, हनुमान के सुझाव पर सुग्रीव से मित्रता करना, राम को बाली के कारनामों से अवगत कराना व राम-लक्ष्मण में अटूट प्रेम आदि के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान ने जब राम को पाया तो कहा कि प्रभु मुझे कभी भी अपने चरणों से दूर न करना। इसीलिये कहा जाता है कि जहां राम का मंदिर होता है वहां हनुमान अवश्य ही विराजमान होते हैं। इससे पूर्व विनीत मुनि महाराज ने प्रवचन दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *