ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नौकरी देने नहीं छीनने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : नवीन शर्मा

नौकरी देने नहीं छीनने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : नवीन शर्मा

हमीरपुर, 21 अक्टूबर (हि. स.)। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर के एक बहुत बड़ा अन्याय पूर्ण कदम उठाया है। यह फैसला हिमाचल में काले अध्याय की शुरुआत है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन नवीन शर्मा ने शनिवार को एक बयान में कही।

नवीन शर्मा ने कहा कि इस विषय को लेकर कांग्रेस ने 2022 में चुनाव में घर घर जाकर, सड़कों पर अनेक रैलियां की। कर्मचारियों को झूठे आश्वासन दिए। पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की घोषणाएं की। आज मुख्यमंत्री की चुनावी विडयो भी इस विषय को लेकर काफी वायरल हो रही है।

नवीन शर्मा ने कहा कि लंबे समय से लगातार 4700 कर्मचारी हड़ताल पर बेठें रहे और धरना प्रदर्शन करते रहे। सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बार -बार आश्वासन देने के बाद कुछ नहीं हुआ। स्थितियां यहाँ तक पहुंच गई कि पंचायत के सेक्रेटरी की जगह पर चैकीदारों को चार्ज दे दिया गया। इससे ज्यादा दयनीय स्थित हिमाचल प्रदेश सरकार की नहीं हो सकती।
नवीन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेें एक काला अध्याय लिखा जा रहा है। 167 जूनियर इंजीनियर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *