ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम शुद्ध आचरण एवं सेवाभाव से देश की एकता के लिए कार्य करेंगे।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। दुर्गा माता की अलग-अलग रूपों में आराधना की जाती है। वे हमें विभाजनकारी और विध्वंसकारी प्रवृत्तियों से दूर रहने की शक्ति देती हैं। मेरी मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे हमें नैतिकता के मार्ग पर चलने और समाज की भलाई के कार्य करने की प्रेरणा दें। हम महित्य शक्ति की राष्ट्र निर्माण के कार्यों में ससम्मान भागीदारी बढ़ाने के लिए अग्रसर रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *