ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बलिया थाना क्षेत्र से फरार लड़का-लड़की ने थाना में किया आत्मसमर्पण

बलिया थाना क्षेत्र के कसबा गांव में पड़ोस के ही मुस्लिम लड़के द्वारा हिंदू लड़की को बहला-फुसला कर भगाकर ले जाने के मामले का उद्भेदन हो गया है। लड़का एवं लड़की दोनों ने शनिवार की सुबह बलिया थाना में आकर आत्म समर्पण कर दिया है।
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बलिया थाना क्षेत्र के कसबा गांव का मामला महज चार दिन में सुलझ गया। लड़का और लड़की ने आज सुबह बलिया थाना में सरेंडर कर दिया है। कल बलिया पुलिस ने सभी आरोपियों का एनबीडब्ल्यू निकाला था। लगातार पुलिस छापेमारी करती रही, इसके बाद आज सरेंडर कर गया है। मेडिकल और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होगा।

एसपी ने शनिवार को बताया कि रेखा देवी द्वारा थाना में सूचना दी गई थी कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 17 वर्षीय पुत्री को घर के बगल के ही मो. खुर्शिद एवं उसके परिजनों ने अपहरण कर लिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों एवं लड़की की बरामदगी के लिए बलिया डीएसपी विनय कुमार राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
जिसमें पु.नि. सुरेन्द्र कुमार सिंह, पु.अ.नि. विनीत कुमार, सशस्त्र बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया था। गठित टीम के जांच में यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का सामने आया। पुलिस टीम द्वारा लड़के के परिजनों को थाना पर लाकर पुछताछ तथा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दबाव में आकर आज सुबह दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *