ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमकर दौड़ी दिल्ली, हॉफ मैराथन में केन्या के डेनियल निकले सबसे आगे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह बहुत खुशगवार और स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने का संदेश देने वाली रही। नई दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में सुबह साढ़े पांच बजे 33 हजार से अधिक लोगों ने दिल्ली हॉफ मैराथन में हिस्सा लेकर फिट रहने का संदेश दिया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केन्द्रीयमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली वेदांत हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उपराज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली हॉफ मैराथन अब वैश्विक आयोजन का रूप ले रहा है। पिछले साल इस आयोजन में 26 हजार लोग सहभागी रहे। इस बार 33 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से अधिकांश दिल्ली व सीमावर्ती राज्यों के लोग हैं। यह उत्साह बताता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक हो रहे हैं। इस आयोजन में हर आयु वर्ग के बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली वेदांत हॉफ मैराथन के अन्तर्गत अनेक तरह की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं। 21.02 किलोमीटर की दौड़ तीन घंटे 30 मिनट में पूरी करनी थी। इस वर्ष की हॉफ मैराथन प्रतियोगिता केन्या के डेनियल एबियनो ने जीती। भारतीय धावकों में से अभिषेक, कार्तिक और सावन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 10 किलोमीटर की दौड़ को 90 मिनट में पूरा करने की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की गई थी। इन प्रतिस्पर्धाओं के साथ ही हजारों लोग वे भी दौड़े जो फिटनेस का संदेश देने के लिए नियमित ही अभ्यास करते हैं।

यह दौड़ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुई और भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, सी- हेक्सागन, इंडिया गेट, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग होते हुए वापस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस आयोजन के चलते सुबह 5 बसे से 10 बजे तक के लिए इन मार्गों पर यातायात को प्रतिबंधित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *