ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईओसी सत्र में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मुंबई रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र का उद्घाटन करने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मुंबई के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं 141वें आईओसी सत्र को संबोधित करूंगा। भारत को इस प्रतिष्ठित सभा की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है, जिससे ओलंपिक आंदोलन के साथ हमारा जुड़ाव और गहरा होगा।”

उल्लेखनीय है कि आईओसी सत्र अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक है, जहां ओलंपिक खेलों के भविष्य से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *