ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व मंत्री सरताजसिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताजसिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें समर्पित, परिश्रमी एवं कर्मठ नेता बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि हमारे नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, मेरी सरकार में भी पीडब्ल्यूडी और वन मंत्री रहे श्रद्धेय सरताज सिंह जी अब हमारे बीच नही रहे। सरताज जी ने इटारसी और नर्मदा पुरम जिले में जनसंघ के काम के विस्तार में अतुलनीय भूमिका निभाई। वो समर्पित, कर्मठ और परिश्रमी नेता थे। जनता के दिलों पर वो राज करते थे। 5 बार वह सांसद 2 बार विधायक रहे। मेरे मंत्रिमंडल के सदस्य के नाते भी उन्होंने प्रदेश के विकास में पीडब्ल्यूडी के माध्यम से बहुत उल्लेखनीय योगदान दिया। ऐसे कर्मठ, समाजसेवी, लोकप्रिय जन नेता आदरणीय सरताज जी के चरणों में मैं श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उस दिवंगत आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को, हमारे कार्यकर्ता साथियों और अनुयायियों को गहन दुख सहन करने की क्षमता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *