ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज भवन के बाहर तृणमूल के धरना प्रदर्शन पर शुभेंदु ने उठाए सवाल

कोलकाता में राज भवन के बाहर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के धरने को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि राजभवन के बाहर धारा 144 लगी रहती है। यह राज भवन और राज्यपाल की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन पुलिस ने संविधान और कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर तृणमूल के नाटक में मदद की है।

शुभेंदु अधिकारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, “राजभवन की सीमा के बाहर 150 मीटर तक धारा 144 लागू होनी चाहिए। पुलिस की मदद से उन्होंने (तृणमूल) न सिर्फ उस इलाके में मार्च किया, जहां धारा 144 लागू थी, बल्कि उन्होंने वहां कैंप भी बना डाला है।””

विपक्षी दल के नेता ने तृणमूल के इस कार्यक्रम को ”सस्ती राजनीति” बताते हुए इसकी आलोचना की है। शुभेंदु ने लिखा, ””इस घटिया राजनीतिक नाटक के लिए राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। और पुलिस इस काम में मदद कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *