ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वानिकी नववर्ष पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जिले में मंगलवार को वानिकी नववर्ष पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग की ओर से जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज प्रथम अखिलेश पांडेय व सचिव विधि प्रकोष्ठ सेवा नित्या पांडेय उपास्थित रहे। डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्रदर्शनी के माध्यम से वन विभाग के सम्पूर्ण कार्यक्रमों को प्रदर्शित करते हुए जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ने आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के प्रति गहन चिंता व्यक्त करते हुए आम जनमानस से वन विभाग के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने वन एवं वन्यजीव के सरंक्षण, उनकी महत्ता व मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के विषय पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रुप में समाजसेवी व पर्यावरणविद् विद्या भूषण रावत, कन्या फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, आरओ आरएल सैनी, आरओ खागा सच्चिदानंद, आरओ अमौली विवेकानंद गुप्ता, आरओ खखरेरू विवेक शुक्ला के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *