ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ नगर की मजीदपुरा कॉलोनी निवासी हनीफ की पुत्री मंतशा का निकाह दो वर्ष पूर्व मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सद्दीक नगर निवासी आदिल के साथ हुआ था। मंतशा ने एक बेटे को जन्म दिया। परिवार से अनबन के बाद आदिल अपनी पत्नी मंतशा के साथ समर गार्डन में किराए पर रहने लगा। मंगलवार सुबह मंतशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आदिल का कहना है कि वाशिंग मशीन का करंट लगने से मंतशा की मौत हुई है। समर गार्डन चौकी प्रभारी अजय शुक्ला के अनुसार, मृतका के हाथ पर करंट का निशान है। जबकि मृतका के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *