• March 25, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव ने मार्कण्डेय महादेव धाम में लगाई हाजिरी

 योग गुरु बाबा रामदेव ने मार्कण्डेय महादेव धाम में लगाई हाजिरी

योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में विधिवत हाजिरी लगाई। मंदिर में योगगुरु ने मंत्रोच्चार के बीच मार्कण्डेय महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुन्ना गिरी, हरिवंश आदि ने योग गुरु को दर्शन पूजन कराया। दर्शन पूजन के बाद बाबा रामदेव ने धाम में हुए विकास कार्यों का अवलोकन कर इसकी सराहना की। इसके पहले उन्होंने सोमवार को काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन किया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *