ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खेती न मिलने से नाराज बेटे ने की माता-पिता की हत्या

जिले में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग दम्पति की हत्या की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मृतकों के दो और बेटों से पूछताछ की। उन्होंने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप बड़े भाई पर लगाया। मौके पर पहुंचीं एसपी ने घटना का निरीक्षण करते हुए आरोपित को जल्द पकड़ने के लिए टीम गठित की है।

पुराने दिबियापुर गांव में रहने वाले श्याम लाल के तीन बेटे रमाकांत, उमाकांत और सर्वेश हैं। तीनों एक साथ अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के बाद पिता श्यामलाल ने बेटों उमाकांत और सर्वेश के नाम पर चार बीघा खेती नाम कर दी थी। बड़ा बेटा रामकांत खेती न मिलने के कारण अक्सर पिता से विवाद करता था। गुरुवार की आधी रात को श्यामलाल दम्पति घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। तभी बड़े बेटे रमाकांत ने दोनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर एसपी चारु निगम व थाना पुलिस पहुंची और परिजनों, ग्रामीणों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की हत्या का आरोप उसके बड़े बेटे पर छोटे भाईयों ने लगाया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमों को लगाते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *