ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरिद्वार आ रही नेपाल मैत्री बस कोटावाली नदी में फंसी, यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

यात्रियों से भरी नेपाल मैत्री बस शुक्रवार सुबह करीब छह बजे चिड़ियापुर बॉर्डर के पास कोटावाली नदी में फंस गई। देररात से हो रही बारिश के कारण अचानक नदी उफान पर आ गई और बस बहने लगी। गनीमत रही कि बस सड़क के किनारे फंस कर रुक गई। अगर बस पलट जाती तो बडा हादसा हो सकता था। सूचना पाकर यूपी पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और यात्रियों का रेस्क्यू किया।

अधिकारियों ने बताया कि यह बस नेपाल से हरिद्वार आ रही थी। नदी के बीच में बस फंसने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उत्तर प्रदेश पुलिस, श्यामपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू किया। इसके बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से बस को निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *