ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम के आदेश के बाद, सीसीटीवी कैमरों से हाईटेक हुई कोतवाली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी थानों और कोतवाली में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए थे। ताकि थाने और कोतवाली हाईटेक हो सकें एवं दलालों पर नजर रखी जा सके।

इसी क्रम में जालौन की कोंच कोतवाली भी सीसीटीवी कैमरा से हाईटेक हो चुकी है। कोतवाली में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे दलालों पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरे एसपी कार्यालय से अटैच होंगे। इससे कोतवाली में कौन कब आ रहा है और कब जा रहा है, इस पर भी नजर रखी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *