ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुकदमा वापस न लेने पर 03 लोगों ने वादी को जान से मारने की दी धमकी

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में मुकदमा वापिस न लेने पर 3 लोगो ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। और उसकी गोली मार कर हत्या करने की भी धमकी दी। जिसको लेकर पीड़ित ने शनिवार की सुबह पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी जीतू का आरोप है कि जब वह अपने घर पर था तभी गांव के ही राजेश, राजपाल, धीरज उनके घर पर आए और अदालत में चल रहा मुकदमा बापस ले लेने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर मुकदमा बापस नहीं लोगे तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी और उन लोगों ने उसे उक्त धमकी डेते हुए लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसकी मां ने उसे आकर बचाया। शनिवार को पीड़ित ने राजेश, राजपाल और धीरज के विरुद्ध शिकायती पत्र देते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *