ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर नगर निगम 3.17 करोड़ में बनाएगा राधिका उपवन गौशाला, महापौर ने किया शिलान्यास

तीन करोड़ 17 लाख की लागत से एक हजार निराश्रित गोवंशों के लिए तीन एकड़ में बनने वाली राधिक उपवन गौशाला का कानपुर नगर निगम निर्माण कार्य जन्माष्टमी पर शुरू करने के लिए गुरूवार को जाजमऊ में भूमि पूजन किया। महापौर प्रमिला पांडेय ने पहले गायों का पूजन किया और उसके बाद भूमि पूजन करके राधिका उपवन का शिलान्यास किया।

महापौर ने बताया कि निराश्रित गोवंशों के लिए कानपुर की यह दूसरी सबसे बड़ी गौशाला है। इसमें सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को रखा जाएगा। इसको बनाने में लगभग 6 माह का समय लगेगा। इसको बनाने में करीब 3 करोड़ 17 लाख रुपए खर्च आएगा। नगर निगम इसे अपनी जमीन पर बना रहा है। शिलान्यास में अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि कानपुर की सड़कों पर भारी संख्या में निराश्रित गाय, सांड़ घूम रहे हैं। ये पॉलिथीन, कूड़ा कचरा खाकर बीमार भी हो रहे हैं। कई बार एक्सीडेंट का कारण भी बन रहे हैं। इससे जानवरों को भी चोट लग रही है, कई बार तो इनकी मौत तक हो जा रही है। ऐसे में नई गौशाला बनने के बाद निराश्रित जानवरों को पकड़ने के अभियान में तेजी आएगी।

नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आरके निरंजन ने बताया कि मौजूदा समय में नगर निगम पनकी अस्थाई गौशाला और कान्हा उपवन को संचालित कर रहा है। यहां करीब साढ़े 6 हजार गायों को रखा गया है। दोनों ही गौशाला पूरी तरह फुल हैं। यहां और जानवर रखने के लिए अधिक जगह भी नहीं बची है। ऐसे में अब नई गौशाला का निर्माण नगर निगम कराने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *