October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कमरे में कई दिन पुराना युवक का शव मिला

कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर में शनिवार देर रात कच्चे मकान के बंद कमरे में एक व्यक्ति की लाश मिली। शव कई दिन पुराना हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगत सिंह नगर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बंद कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान मनोज पांचाल ऊर्फ लाला के रूप में की है। पड़ोसियों को भी तब पता चला जब मनोज के घर से दुर्गंध आने लगी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य को एकत्र किया है।

प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मनोज शराब का लती था। पुलिस ने घटना के संबंध में उसके परिवारवालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.