October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीलीभीत में सड़क हादसा, लखनऊ के चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज तड़के हुए सड़क हादसे में राजधानी लखनऊ के चार लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक आल्टो कार से लखनऊ खदरा निवासी 25 वर्षीय अब्दुला अपने परिवार के साथ रात 11 बजे नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। उनकी कार आज तड़के खुटार हाइवे पर गढ़वाखेड़ा के पास खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में अब्दुला, उनकी 21 वर्षीय पत्नी साइमा, 20 वर्षीय नशीम, 18 वर्षीय मरयम और आठ माह की मासूम की मौत हो गई। कार सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.