UP के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चन्द्रयान-3 की लैंडिंग पर देश वाशियों को दी बधाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मून मिशन चंद्रयान-3 ने बुधवार को अपने निर्धारित समय शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद पर कदम रखने वाला चौथा देश बन गया है। वहीं, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है। लेकिन चंद्रयान–3 के लैंडिन होने से पहले पूरे देश के लोगों में जो उत्साह था उसे जानने के लिए हम पहुंचे उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पास। तो आइए जानते है उन्होंने क्या कहा….
सर, चंद्रयान–3 आज लैंड होने वाला है इसके बारे में आपका क्या कहना है?
देखिए आज का दिन बहुत ही उमंग, उत्साह और एक्साइटमेंट से भरा हुआ है। अभी हमारे आंखों के सामने चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड होगा। पूरा देश, पूरी दुनिया आज टेलीविजन पर आंखें लगाएं देख रही है कि चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर कैसे लैंडिंग करेगा, कैसी चंद्रयान की उपलब्धियां होंगी और इसके साथ ही हम दुनिया की शक्तियों में सूरमान हो जायेंगे। रूस, चीन, अमेरिका और जब उस तरीके का भारत का भी स्तर राज हो जाएगा। इसरो ने जो ये उपलब्धि हासिल की है उसके लिए हमारे देश भर के सारे वैज्ञानिकों को विशेष कर इसरो के वैज्ञानिकों को मैं बहुत बधाई दूंगा उन्होंने बहुत बड़ा एक्यूमेंट ताज हासिल किया है। मुझे वो क्षण भी याद है जब चंद्रयान–2 विफल हुआ था, अपने स्थान पर नहीं पहुंचा था। तब प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों को कंधे से लगा करके, पीठ थपथपाने का काम किया था और वे भावुक भी हुए थे और न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि पूरा देश भावुक हुआ था। वहीं भावुकता आज हमारी खुशी में बदल रही है। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को भी बधाई दूंगा क्योंकि उन्होंने सफलता में और असफलता में दोनों में ही वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया है।
चंद्रयान-3 चांद कि सतह पर जब लैंड करेगा तो पूरे विश्व में भारत चौथा स्थान ले लेगा। इस अवसर पर पूरे विश्व को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
पूरी दुनिया के सामने हमारी दृढ़ता, विश्वशनीयता का एक स्थान बन जाएगा। हम विश्व गुरु की बात करते हैं तो हम विश्वगुरु बन भी रहे है। हर क्षेत्र में हम विश्व गुरु बन रहे है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बन गया है और इसका प्रमाण आज हम सभी कि आंखों के सामने हैं और हम दुनिया के टॉप 10 देश में शामिल हो रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है।
तो क्या आप इसका पूरा क्रेडिट मोदी जी को दे रहे हैं?
नहीं, सारा क्रेडिट तो वैज्ञानिकों को है बस पीएम मोदी जी ने जो मार्गदर्शन वैज्ञानिकों को बताया है और वैज्ञानिकों का जो उत्साह बढ़ाया है ये एक बड़ी बात है। वैज्ञानिक पहले भी थे, लेकिन आज जिस प्रकार से हमारे वैज्ञानिक काम कर पा रहे है। पूरी दुनिया के सामने भारत आज ऊंचाई पर खड़ा है। पिछले वर्ष कोरोना का ही उदाहरण ले लीजिए डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाने का काम कितनी जल्दी किया था वह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जो काम पूरी दुनिया नहीं कर पाती वह आज भारत कर रहा है। ऐसे काम पहले नहीं होते थे लेकिन आज हो रहे हैं। तो मैं इसलिए सुनिश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी को बधाइयां देता हूं और साथ ही सीएम योगी जी को भी बधाइयां देता हूं क्योंकि उन्होंने जिस तरह से सारे स्कूलों से आवान किया की प्रोजेक्टर पर सारे बच्चों को लैंडिंग दिखाए यह बहुत ही अच्छा कार्य है।
चंद्रयान–3 चांद की सतह पर सफलता पूर्वक और सुरक्षित लैंड हो गया। लैंडिंग के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी क्या प्रतिक्रिया दी आइए जानते है।…
चंद्रयान–3 चांद की सतह पर सुरक्षित लैंड हो गया है इसके बारे में आपका क्या कहना चाहते है?
यह हमारे देश के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण है आपने, हमने और सबने चंद्रयान-3 को लैंड होते देखा है और यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह एक ऐसा अवसर है जिसमें भारत का प्रत्येक नागरिक प्रफुल्लित है, उत्साहित है और सब इस समय देश में आनंद महसूस कर रहे हैं। पूरी दुनिया के लोग यह देखकर आश्चर्यचकित है कि भारत के लोगों ने और भारत के वैज्ञानिकों ने कैसे इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बधाई देता हूं सारे वैज्ञानिकों को, अपने प्रधानमंत्री को, आप सबको और हम सबको।




