ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही अजय राय ने जारी की कांग्रेस प्रवक्ताओं की नई सूची

कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही अजय राय ने अपनी नई टीम बनानी शुरू कर दी। पहला उलट-फेर उन्होंने प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट में किया है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची में 15 प्रदेश प्रवक्ताओं और 17 पैनलिस्ट की सूची जारी की गयी है।

प्रदेश प्रवक्ताओं की 15 लोगों की जारी सूची में डा. सीपी राय, अमरनाथ पासवान, पुनीत पाठक, प्रो. हिलाल अहमद नकवी, संजीव कुमार सिंह, अनिल यादव, कुंवर सिंह निषाद, डा. राहुल राजभर, डा. मनीष श्रीवास्तव, उमा शंकर पांडेय, अंशु अवस्थी, डा. अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सुशील पासी और तनुज पुनिया के नाम हैं।

वहीं पैनलिस्ट में डा. कुलभूषण त्रिपाठी, रफ्त फातिमा, अभिमन्यु त्यागी, आस्था तिवारी, डा. सुधा मिश्रा, डा. अन्नु प्रसाद पासवान, सूची विश्वास, प्रदीप सिंह, डा. सुधांशु बाजपेयी, तमजीद अहमद, प्रेम नारायण पाल, सलमान इम्तियाज अंसारी, डा. राजकुमार मौर्या, सचिन रावत, गौरव जैन, रोहन सिंह, शैलेन्द्र सिंह के नाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *