ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरेंगे सनबीम स्कूल के तीन मेधावी

शहर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल के तीन मेधावियों ने ग्लोबल हैकथॉन प्रतियोगिता में बाजी मारी है। इसमें सफल कक्षा दसवीं के प्रशांत कुशवाहा, ईशान भारद्वाज व शौर्य प्रताप सिंह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 70 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया था। विद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई चरणों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। अंतरराष्ट्रीय स्तर का अंतिम चरण 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमे विद्यालय के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतियोगिता के परिणाम प्राप्त होने के बाद पूरे विद्यालय परिवार में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। सभी ने सफल विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक डा. कुंवर अरुण सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अगले महत्वपूर्ण स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विद्यालय हर आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। प्रधानाचार्या डा. अर्पिता सिंह ने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *