ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनकाउंटर की डर से फरार अभियुक्त ने थाने में सरेंडर किया

जिला न्यायालय में पेशी के दौरान फरार हुए एनडीपीएस के अभियुक्त ने शुक्रवार को कोंच कोतवाली में सरेंडर कर दिया। उसे यह डर था कि कही पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे इसलिए उसने पुलिस के समक्ष खुद का आत्म समपर्ण किया है।

कोच कोतवाली प्रभारी ने बीते दिनों एनडीपीएस एक्ट के मामले में पवन बंजारा को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे पेशी के लिए जिला न्यायालय लेकर आई थी, लेकिन अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था।

जालौन पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। शुक्रवार को अभियुक्त ने कोतवाली पहुंचकर खुद काे पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *