ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दादड गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले ग्रामीण

चमोली जिले के दशोली विकासखंड के दादड के ग्रामीण शुक्रवार को गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का वर्ष 2005 में सर्वे हुआ था, उसके बाद वर्ष 2021 में सड़क मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी है लेकिन उसके आगे निर्माण कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उनका गांव मोटर मार्ग से छह किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों को सड़क मार्ग तक पहुंचने के लिए पैदल ही दूरी नापनी पड़ती है।

चंडी प्रसाद सेमवाल, सूरज कुमार, अंकित, संगीता देवी, सुमन देवी आदि ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से पीएमजीएसवाई के तहत गांवों को सड़क से जोड़ने की बात की जा रही है लेकिन उनके गांव को अभी तक सड़क मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमारों को उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था और आज फिर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि 15 सितम्बर तक सड़क का सर्वे कर आगणन तैयार किया जाएगा और जल्द ही सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *