ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा

नगर निगम द्वारा पॉलीथिन की आड़ में छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ संयुक्त व्यापार संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट की बैठक में समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया।

संयुक्त व्यापार संघ की बैठक शुक्रवार को कोषाध्यक्ष पवन मित्तल के कार्यालय पर हुई। इस बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न के मुद्दों पर विचार किया गया। व्यापारियों ने कहा कि पॉलीथिन की आड़ में नगर निगम छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। यह पूरी तरह से निंदनीय है। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया।

व्यापारियों ने कहा कि बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातयात सुचारू कराने और जाम मुक्त व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर एसपी यातायात से मिलकर बातचीत की जाएगी। पॉलीथिन के मुद्दे पर शनिवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया को ज्ञापन देकर व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग की जाएगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अजय गुप्ता ने तथा संचालन सरदार दलजीत सिंह ने किया।

बैठक में विजेंद्र अग्रवाल, कमल ठाकुर, सुधीर रस्तोगी, गजेंद्र शर्मा, रजनीश कौशल, अनुज वशिष्ठ, सुधांशु महाराज, ललित गुप्ता, संदीप गुप्ता रेवड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *