ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंद्रयान-3 की सफलता पर आआपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनायी खुशी

आम आदमी पार्टी (आआपा) हरिद्वार द्वारा चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर इसरो के वैज्ञानिकों और पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर विश्व में इतिहास रचने का काम किया है। आज पूरे देश के लिए यह गौरवशाली क्षण है।

पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आज भारत ने चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग कर पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है। जब चंद्रयान-3 लैंडिंग कर रहा था तो पूरे विश्व की नजर भारत के अभियान पर थीं। इस सफलता पूरा श्रेय इसरो के उन महान वैज्ञानिकों को जाता है, जिन्होंने रात-दिन वर्षों की तपस्या के बाद इतिहास रच डाला।

महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में एक बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। देश की प्रतिभा का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिल सती, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, अमनदीप, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, संगठन महामंत्री आशीष गॉड, मयंक गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकरम, आसिफ पीर, विधानसभा सचिव पवन कुमार, अल्तमस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *