ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पलामू में ससुराल वालों ने गला दबा की विवाहिता की हत्या

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुशडिहरा खाप कटैया गांव के टिंकू साव (24) की पत्नी छाया देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव उसके ससुराल से बरामद किया गया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जाते हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने छाया के पति समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि छाया देवी के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता था। रविवार को भी उसने मारपीट की थी। छाया ने अपने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि मामले में गांव वाले आ रहे हैं। निर्णय होगा। सोमवार की सुबह 7.30 बजे पुनः छाया की बात उसके भाई से हुई थी। 8 बजे छाया मृत पाई गई।

मौत की सूचना मिलने पर छाया के मायके बिहार के औरंगाबाद जिले के रिसिअप से दादा मुंशी साव एवं पिता शंकर साव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनके सामने महिला के शव को कब्जे में लिया।

परिजनों के अनुसार वर्ष 2019 में छाया की शादी टिंकू साव के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की है। परिजनों का कहना है कि रात में मारपीट करने के बाद छाया को उसका पति एवं अन्य लोग घर से निकाल रहे थे। सूचना के बाद उसके घर जाने की तैयारी थी, लेकिन छाया ने ही मना कर दिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हरिहरगंज के थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने बताया कि गला दबाने के निशान मिले हैं। मारपीट करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत का क्या कारण रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *