ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने कर्नाटक में किसानों की स्थिति पर राज्य सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में किसानों की खराब होती स्थिति पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कर्नाटक में कृषि क्षेत्र पूरी तरह बर्बाद हो गया है। यह स्थिति किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कई जिले सूखे की मार झेल रहे हैं और मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा राज्य के कृषि मंत्री बेंगलुरु से बाहर नहीं निकले हैं। उनकी यात्रा केवल बेंगलुरु और दिल्ली के बीच सीमित है। मंत्रियों को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें किसानों के दर्द से भी कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के किसानों की दयनीय स्थिति के बावजूद राजनीतिक दबाव के आगे झुक कर तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ा जा रहा है।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगी मंत्रियों से बिना परामर्श किए 10 टीएमसी कावेरी जल छोड़ने की घोषणा की है। यूपीए के अहंकारी गठबंधन के तहत डीएमके के दबाव के कारण मंत्री झुक रहे हैं। इस तरह की राजनीति का खमियाजा कर्नाटक के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *