ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीन कुंतल गौमांस और गौकशी उपकरण बरामद, 02 बाइक भी जब्त

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत वाल्मीकि बस्ती रोड निकट दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने गंगनहर की झाडि़यों में गौकशी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर 3 कुंतल गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद करते हुए 03 आरोपितों को धर दबोचा जबकि 2 आरोपित मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से 02 मोटर साइकिल जब्त की गई। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम इरफान पुत्र रशीद, हसीन पुत्र इरफान निवासीगण रथेडी थाना नई मण्डी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी दीक्षा राइजिंग स्कूल के पास सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार व सोनू पुत्र हनीफ निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार बताए। जबकि आरोपितों के दो साथी शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र कालू, परवेज उर्फ अल्लाह दिया पुत्र निसार निवासीगण मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *