ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेसजनों ने भारत रत्न राजीव गांधी को जयंती पर याद किया

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती सद्भावना दिवस के मौके पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आनंद भवन में बड़ी संख्या में पार्टीजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी भारत के भूतकाल, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाले सेतु थे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए अनेक पहलें की थी कि भारत एक आधुनिक एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में 21वीं सदी में प्रवेश करे। गांधी ने कम्प्यूटरों के इस्तेमाल सहित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मुल्क को प्रेरित किया तथा पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए सत्ता के विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया की थी। दलबदल कानून, महिला सशक्तीकरण एवं 18 वर्षों के युवाओं को मताधिकार देकर वे सदैव देश की एकता और लोकतंत्र की मजबूती चाहते थे।

शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन ने सभा की अध्यक्षता एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने संचालन किया। इस अवसर पर इविवि अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो.आर.के.शास्त्री, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, फुजैल हाशमी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दीकी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, डॉ. सत्या पांडेय, हरिकेश त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, अनूप त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, कामेश्वर सोनकर, राजीव दुबे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *