ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाली तीज पर सजी-धजी नजर आईं महिलाएं, बिखरी रौनक

सावन माह में हरियाली तीज का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हरियाली तीज के दिन सब जगह एक अलग ही रौनक होती है। हरियाली तीज पर झूला झूलने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है। मीरजापुर जिले में भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुबह होते ही झूले डल गए थे और सजी-धजी महिलाएं गीत गाते हुए झूलों पर झूलीं और खूब मनोरंजन किया।

हरियाली तीज को लेकर दिन भर रौनक बनी रही। सुबह झूलों पर बच्चे और महिलाएं झूलते नजर आईं। झूला झूलने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांवों में तालाब किनारे पेड़ों पर झूले पड़े नजर आए। मस्ती का आलम देखते ही बन रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में झूला झूल रहीं महिला सावित्री व ज्योति ने बताया कि तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *