ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रो. कृष्णपाल सिंह को दोबारा बनाया गया रुहेलखंड विश्वविद्यालय का कुलपति

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. कृष्णपाल सिंह, कुलपति महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली का दोबारा कुलपति नियुक्त किया है।

प्रो. कृष्णपाल सिंह की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है। यह जानकारी आज राजभवन में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, डॉ सुधीर महादेव बोबडे ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *