ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्मस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदी बेन से की मुलाकात

फिल्मस्टार रजनीकांत ने शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात की। शाम को वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी फिल्म जेलर देखने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने पत्रकारों को बताया कि वो मुख्यमंत्री के साथ अपनी फिल्म ‘जेलर’ भी देखेंगे। रजनीकांत रविवार को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या भी जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि रजनीकांत ने फिल्म ‘जेलर’ से दमदार वापसी की है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक सप्ताह हुआ है। फिल्म पहले दिन से ही बाक्स आफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *