ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एमक्यूएम नेता कंवर नवीद को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता और सिंध विधानसभा के पूर्व सदस्य कंवर नवीद जमील (59) का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद कराची में निधन हो गया। जमील की बेटी ने यह जानकारी मीडिया को दी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्तफा मस्जिद के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

एमक्यूएम ने बयान के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जमील का जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह दो बार नेशनल असेंबली और दो बार सिंध असेंबली के सदस्य रहे। 2005 में उन्हें हैदराबाद का मेयर चुना गया। सिंध के गवर्नर कामरान खान टेसोरी, कराची के मेयर मुर्तजा वहाब और सिंध के पूर्व मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने एमक्यूएम नेता जमील के निधन पर गहरी संवेदना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *