ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इफको बाज़ार लुटने के फिराक में जुटे चार अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने पिपरा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव के समीप एनएच 27 पर दो रेसिंग बाइक के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा , पांच जिंदा कारतूस,दो बाइक,एक ड्रैगर चाकू,तीन मोबाइल फोन व एक मास्क बरामद किया गया है।

पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने आज बताया है कि सभी अपराधी महुआवा में स्थित इफकोबाजार को लूटने के फिराक में लगे थे , जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और चारों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा महानंद गांव का मंटू कुमार , सोनू कुमार एवं शंभू चक गांव का नरेंद्र कुमार व धनंजय कुमार शामिल है।

पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से सघन पूछताछ करने में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि उक्त गैंग ने पहले भी पिपरा,चकिया आदि थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है जिसको खंगाला जा रहा है। छापेमारी टीम में एएसपी सदर राज,डीएसपी चकिया सत्येंद्र कुमार सिंह,पिपरा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार,पीएसआई धर्मवीर कुमार , चौकीदार बिरलाल राय सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *