ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अपराध की योजना बना रहे तीन शातिर हथियार समेत गिरफ्तार

जिला पुलिस टीम ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को बीती रात बुधवार गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से हथियार और बाइक भी बरामद किया है।इसकी जानकारी देते एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि गोविंदगंज क्षेत्र में तीन अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए है,जिसके बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में गोविंदगंज थानाध्यक्ष व सशस्त्र बल ने तत्परता दिखाते हुए तीनो शातिर को कोहबरवा पोखरा के पास देशी कट्टा समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियो की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी नीतीश कुमार और राम कुमार और संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है।जिसमे नीरज कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तीनों बदमाशों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *