ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भीषण सड़क हादसे में जीजा साले समेत तीन लोगों की मौत

मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में जीजा साले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद-संभल रोड पर मैनाठेर के पास हुआ। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने मृतकों के शव मौके से उठने दिए। इधर हादसे के बाद स्कार्पियो सवार स्कार्पियो को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मिली स्कार्पियो और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर कल्याण मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर कल्याण निवासी अखिलेश पुत्र नेतराम, विक्रम पुत्र रामगोपाल और नरेश निवासी गुरैर मुरादाबाद में काम करते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे तीनों काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी मैनाठेर थाने के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इनमें से अखिलेश और विक्रम स्कार्पियो की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अखिलेश और विक्रम आपस में जीजा साले हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल नरेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच उनकी पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। किसी तरह समझाने पर परिजन सड़क से शव हटाने को राजी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *