ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अटारी-बाघा बॉर्डर पर ‘अमन दोस्ती यात्रा’ निकाली गई, सरहद पर लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर पर मध्य रात्रि 12 बजे से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि को अमन दोस्ती यात्रा निकाली गई। मंगलवार की सुबह बीएसएफ की तरफ से सहरद पर तिरंगा फहराया गया। डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने इस दौरान तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया।

संजय गौड़ ने इस दौरान तिरंगे को सलामी दी और सभी जवानों को इस पवित्र दिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने जवानों में मिठाइयां भी बांटी। जवानों ने भी एक दूसरे को मिठाइयां देकर शुभकामनाएं दी। रात 12 बजे सरहद पर पहुंचे भारत से लोगों ने दोनों देशों की सरकारों को उज्जवल भविष्य के लिए एक होने का संदेश दिया। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया व बंटवारे में मारे गए 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने हिंदू-पाक भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाए।

भारत पाकिस्तान सीमा पर पाक रेंजर्स को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व उपहार में मिठाइयां दी। पाक रेंजर्स ने मिठाइयां देकर बीएसएफ का आभार व्यक्त किया। मंगलवार को पाक रेंजर्स की तरफ से बीएसएफ के जवानों को मिठाइयां देकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *